आज भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस,जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने वीर तटरक्षकों को दी बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हर साल एक फरवरी को इंडियन कोस्ट गार्ड डे यानी भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने मातृभूमि की सेवा में सदैव तत्पर एवं समर्पित वीर तटरक्षकों को शुभकामनाएं दी है।

देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समुद्र में राहत एवं बचाव कार्यों तक का जिम्मा देश के तटरक्षक ही संभालते हैं। भारतीय तटरक्षक बल रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इंडियन कोस्ट गार्ड औपचारिक रूप से 18 अगस्त 1978 को कोस्ट गार्ड एक्ट, 1978 द्वारा संसद के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में स्थापित किया गया था। इंडियन कोस्ट गार्ड का ध्येय वाक्य ही इनके कार्य की पूरी जानकारी देता है। इसका ध्येय वाक्य ‘वयम् रक्षाम:’ यानी हम रक्षा करते हैं। इनकी विशेषता तैयार, तत्पर और जवाबदेही है। इंडियन कोस्ट गार्ड भारत की सबसे छोटी सशस्त्र सेना है।

इनका प्रमुख कार्य कृत्रिम द्वीपों एवं अपतटीय स्टेशनों की सुरक्षा, मछुआरों की सुरक्षा व सहायता, समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण, तस्कर विरोधी संक्रियाओं में सीमा शुल्क विभाग एवं अन्य प्राधिकारियों की सहायता, समुद्री कानूनों को लागू करना और वैज्ञानिक आंकड़ों का संग्रह करना है।

Share This Article