तालाब से मिला मासूम का शव, इलाके में फैली सनसनी, जाने पुलिस ने कहा क्या…

PR Desk
By PR Desk

जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सीटू तालाब से एक 4- 5 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि बच्चा शुक्रवार की शाम 7 बजे से ही गायब था। वहीं शनिवार को तालाब में बच्चे का शव पाए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे का नाम रोशन बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रोशन अपने नाना-नानी के घर रह रहा था। वैसे हैरान करने वाली बात ये है कि बच्चे का ननिहाल तीनप्लेट ढाला रोड नानक नगर में है। जहां से सीटू तालाब करीब 4 किलोमीटर दूर है। बच्चा बोल-सुन नहीं पाता है, ऐसे में यह बच्चा यहां कैसे पहुंच गया, ये जांच का विषय है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे का पिता बोकारो में रहता है। वहीं बच्चे का मामा तीनप्लेट कर्मी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही बच्चे की खोजबीन की जा रही थी, ऐसे में इतनी दूर बच्चा कैसे चलकर पहुंच गया यह समझ से परे है। फिलहाल बच्चे के शव मिलने के बाद पूरे इलाके के लोग गमगीन हैं।

Share This Article