News PR Live
आवाज जनता की

IPL 15: संडे स्पेशल में रोमांच का डबल डोज, जानिए किसका किससे होगा सामना

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आईपीएल 2022 के दूसरे दिन ही डबल हेडर है। रविवार को फैंस को मैच का डबल डोज मिलेगा यानी की आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लीग की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस से होगा। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली अपने पहले खिताब की रेस में हैं। वहीं रोहित की कप्तानी वाली मुंबई अपने छठे आईपीएल खिताब की दावेदारी पेश करेगी। दिल्ली ने 2020 में फाइनल खेला था लेकिन मुंबई ने उसे खिताब नहीं जीतने दिया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि दोनों टीमों में यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। बीते सत्र में खराब नेट रन रेट के चलते मु्ंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। दोनों टीमों के बीच होने इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले दो सीजन में अगर देखा जाए तो ऋषभ पंत  की टीम रोहित की मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के खिलाफ पिछले तीन मैच जीतने में सफल रही है। ये मैच दोपहर 3.30 बजे से खेली जाएगी।

 

वहीं दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें नए कप्‍तान के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं। एक तरफ पंजाब के कप्‍तान मयंक अग्रवाल  होंगे जो केएल राहुल द्वारा टीम का साथ छोड़ने के बाद ये जिम्‍मेदारी उठाने जा रहे हैं। वहीं, दूसरे तरफ बैंगलोर की कमान फाफ डु प्‍लेसिस के कंधों पर होगी। विराट कोहली नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी छोड़ चुके हैं। जिसके बाद चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से आए फाफ को ये काम सौंपा गया है। दोनों ही फ्रेंचाइजी का यह आईपीएल 2022 में पहला मुकाबला है। ऐसे में मयंक और फाफ की सेना जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। बता दें कि मैच का प्रसारण शाम 7.30 से होगा।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.