News PR Live
आवाज जनता की

इशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, IPL के इतिहास में दूसरे महंगे खिलाड़ी बने इशान किशन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आईपीएल सीजन 15 की बेंगलुरु में नीलामी जारी हैमेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई, मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

- Sponsored -

- Sponsored -

उम्मीद के मुताबिक ईशान किशन के लिए ऑक्शन में जबरदस्त रेस देखने को मिली। उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं। भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पिछले साल ही मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था। इशान किशन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला। इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई। फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई। मुंबई और हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर रही। मगर आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और 15.25 करोड़ रुपये में इशान किशन को खरीद लिया। इसी के साथ युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया है, जो कि 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय थे जिन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था।

बता दें कि भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पिछले साल ही मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था। भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकीले सितारों में से एक और आईपीएल में अपनी काबिलियत का नजारा दिखा चुके इशान किशन ने इस बार की नीलामी में अपना बेस प्राइस सबसे ऊंचे ब्रैकेट में रखा था- यानी 2 करोड़ रुपये।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.