News PR Live
आवाज जनता की

अररिया में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, विभिन्न मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कल 30 अगस्त 2021 को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाई गई। यह धूमधाम बिहार के अररिया में भी देखने को मिली। पर्व को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। अररिया के सभी मंदिरों में भक्तों का काफिला देखने को मिला। वहीं कल मंदिरों से लेकर घर घर में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की गई।

जन्माष्टमी  के पावन अवसर पर हर तरफ कान्हा की गूंज सुनाई दे रही थी। शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजायी गया और पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने परिवार की सुख शांति की कामना की। इस मौके पर भक्तों की भीड़ मंदिरो में उमड़ी।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भारत में मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में बड़े स्तर पर मनाई जाती है। पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पृथ्वी पर जन्म लिया था। उन्होंने बचपन से ही अपने असाधारण कार्यों से भक्तों पर आने वाली विपत्तियों को दूर किया।

अररिया से संवाददाता रविराज

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.