JCB से दुल्हनिया लाने निकले दूल्हे राजा: जेसीबी पर बैठकर मंडप तक पहुंची बारात, रास्ते में ऊपर ही बैठकर दोस्तों संग लगाए ठुमके

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शादी में अक्सर कार या घोड़े पर बारात लेकर दूल्हे राजा अपनी दुल्हनियां को लाने जाते हैं। पर एक दूल्हे ऐसे भी हैं जो सीधा JCB पर बैठकर दुल्हन लेने पूरे बैंड बाजे बारात के साथ पहुंचे। इतना ही नहीं दूल्हे ने पूरे रास्ते अपने दोस्तों के साथ JCB पर ही थोड़ा बहुत डांस किया। जिसका वीडियो खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

दरअसल MP के बैतूल में एक दूल्हा खुद JCB पर बैठकर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। अपने दोस्तों के साथ ही JCB पर डांस भी किया। दूल्हे राजा इंजीनियर हैं जो कि राजगढ़ में टाटा कंसल्टेंसी में कार्य करते हैं। बुधवार को अंकुश जायसवाल की शादी थी। जिसके बाद उन्होंने घोड़े की जगह JCB पर बैठकर बारातियों के संग शादी करने निकले।

अंकुश के बड़े भाई पंकज ने बताया कि उन्होंने घोड़ी भी बुलवाई थी, लेकिन जब दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से मना करते हुए JCB का प्रस्ताव रखा, तो एक बार वे भी सोच में पड़ गए। जिसके बाद घरवालों की अनुमति से बारात JCB पर निकली। दूल्हा इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि वह अपने काम के दौरान हर वक्त JCB के साथ रहते इसलिए उनकी इच्छा थी कि वह JCB से बारात लेकर जाएं।

Share This Article