JDU में टूट पर बोले विजय चौधरी,पदभार संभालते ही कहा ऐसे करेंगे काम।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मंत्रिमंडल बँटवारा के बाद आज से मंत्री अपने विभाग में पदभार ग्रहण कर विभागीय कामकाज सम्भाला शुरू कर दिया । इस क्रम में जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि खेला होगा। उन्होंने कहा कि कोई खेल नहीं होगा अगर बहुमत साबित करना ही खेला है तो खेल होगा। उन्होंने कहा सच्चाई यही है कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। उनसे पूछा गया कि क्या जदयू में टूट होगी, राजद टूट का दावा कर रही है तो उन्होंने कहा कि हर पार्टी यह कोशिश करती है लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे पास बहुमत है।

जल संसाधन विभाग के ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि इस विभाग में जो भी काम है सभी काम होंगे। पूर्व में भी काम होता रहा हैं। खास करके बाढ़ के समय में पूरी तरह से विभाग सतर्क रहेगी और कहीं से बड़ी जान माल की हानि ना हो इसको लेकर के कार्यक्रम पहले भी बनाए गए थे आगे भी बनाए गए हैं और आगे जो काम होंगे वह आप लोगों को दिखाई देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देखिए –https://youtu.be/j0I0zDxcjr8?si=5sKunFgXLSMSeg1B

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article