News PR Live
आवाज जनता की

जदयू की नई टीम का गठन, ललन सिंह ने सौंपा पद का कार्यभार, उपेंद्र कुशवाहा बने केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नई टीम की घोषणा की है। जिसेमें नई कमिटी में अध्यक्ष समेत कुल 18 नेता शामिल हैं। जिसमें 1 प्रधान महासचिव, 9 महासचिव, 5 सचिव  बनाए गए। वहीं 9 महासचिवों में 4 अल्पसंख्यक चेहरे भी शामिल हुए हैं। इस टीम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बनाए गए हैं जबकि केसी त्यागी राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज नई कमेटी के नामों का ऐलान किया है।जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। केसी त्यागी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष, सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

सांसद रामनाथ ठाकुर को जेनरल सेक्रेटरी, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, संजय झा, मौलाना गुलाम, रसूल बलियावी, अशफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, कमर आलम, हर्षवर्धन सिंह को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सांसद आरपी मंडल को सचिव, विद्यासागर निषाद , रविंद्र प्रसाद सिंह ,राज सिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को भी सचिव बनाया गया है।

सभी लोगों को पार्टी का पद संभालने तथा दल को गतिशील बनाने के लिए काम करने का निर्देश भी दिया गया है। नए पदाधिकारियों के ऐलान के बाद ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बदलते माहौल में पार्टी को मजबूत किए जाने की जरूरत थी। इसलिए इन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनता दल यू में उपेंद्र कुशवाहा की महत्ता कम नहीं हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.