जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद बने मछुआरा आयोग के सदस्य, विभाग ने जारी की नई अधिसूचना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार सरकार ने बोर्ड और आयोगों के गठन की प्रक्रिया के तहत एक अहम निर्णय लेते हुए जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस फैसले की जानकारी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा जारी ताज़ा अधिसूचना के माध्यम से दी गई।

गौरतलब है कि मछुआरा आयोग का गठन 31 मई 2025 को किया गया था। 25 मई को आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई थी, जिसमें विद्यासागर सिंह निषाद को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद खाली स्थान को भरने के लिए विभाग ने अरविंद निषाद को इस भूमिका के लिए चुना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव वाले हैं अरविंद निषाद

अरविंद निषाद न सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के तेज़तर्रार प्रवक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं, बल्कि निषाद समुदाय में भी उनका व्यापक प्रभाव है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। इसके अलावा, वे पूर्व में अति पिछड़ा वर्ग विशेष आयोग में सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

अब उन्हें मछुआरा आयोग में सदस्य की नई जिम्मेदारी दी गई है, जिससे नीतीश सरकार की निषाद समुदाय में पकड़ और मज़बूत होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सामाजिक समीकरणों को साधने और वर्ग-विशेष को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में अहम साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article