आज है गुरू पूर्णिमा, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हिंदु धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। आज (24 जुलाई) को गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है। इस मौके पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। आपको बता दे  हिंदू धर्म के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसलिये गुरू पूर्णिमा को असाढ़ी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

वेदों का ज्ञान देने वाले और पुराणों के रचनाकार महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन इस तिथि को ही पड़ता है। मानव जाति के कल्याण और ज्ञान के लिए उनके योगदान को देखते हुए उनकी जयंती को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनों की पूजा की जाती है, जीवन को एक नई दिशा देने के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं।

Share This Article