जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव बोले, बिहार की सफल नीतियों से देश को सीख लेने की जरुरत, शिक्षा को बताया जनसंख्या रोकने के लिये सटीक उपाय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  पटना : 

नीतीश कुमार की सोंच और बिहार की नीतियों की तारीफ : जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोंच और बिहार की नीतियों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बढ़ती जनसंख्या को रोकने का सटीक उपाय है, दूसरा कोई और रास्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है, शिक्षा सर्वपरी है। जनसंख्या नियंत्रण के लिये देश को बिहार की सफल नीतियों से सीख लेने की जरूरत है। बेहतर नीतियों के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया।

जनसंख्या नियंत्रण के लिये अलग कानून की जरूरत नहीं : दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंख्या कानून को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अलग से कानून बनाने की जरूरत नहीं है।बिहार में महिलाएं जब पूरी तरह से पढ़-लिख जायेंगी, तो इनमें इस मुद्दे को लेकर इतनी जागृति आ जायेगी कि प्रजनन दर खुद घट जायेगी।

महिलाओं को लेकर बिहार की नीतियां बेहतर : नीतीश कुमार की इस सोच की संजीव श्रीवास्तव ने तारीफ की है और कहा कि बिहार में महिलाओं को शिक्षित करने के लिये बिहार ने कई नीतियां अपनाई है। उन नीतियों के सफल परिणाम आ रहे हैं। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिये बिहार सरकार की नीतियां सटिक उपाय है। देश को बिहार सरकार की नीतियों से सिख लेने की जरूरत है।

Share This Article