News PR Live
आवाज जनता की

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को हुआ कोरोना, अस्पताल में किए गए भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। झारखण्ड राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को पॉजिटिव पाये गये हैं. आपको बता दे की उरांव वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले छठे कैबिनेट मंत्री हैं। जहां तीन मंत्री इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, वही अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना बीमारी से मृत्यु हो गई और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज चल रहा है।

आपको बता दे की एतिहात के तौर उरांव मेडिका में भर्ती हुए हैं. इस बात की पुष्टि रामेश्वर उरांव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद ट्वीट कर दी है. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेडिका में भर्ती हुए हैं. मंत्री ने लोगों से फोन नहीं करने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि स्वास्थ्य की जानकारी शुभचिंतकों को मिलती रहेगी. इसके अलावा संपर्क में आये लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है.

- Sponsored -

- Sponsored -

रामेश्वर उरांव की हालत की सुचना देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि उरांव यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दुबे ने उनकी हालत ले बारे सुचना देते हुए कहा, “उनकी हालत स्थिर हैं और वह खतरे से बाहर है।”

आपको बता दे की झारखण्ड में पांच नए कोविड मरीजों की मृत्यु के बाद अबतक 910 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह और बोकारो से मामला सामने आया हैं। ताजा मामलों के हिसाब से रांची में 43 नए कोरोना संक्रमित, पूर्वी सिंहभूम में 36, धनबाद में 32 और बोकारो में 31 नए मामले सामने आये हैं। अगर बात करे ठीक हुए मरीजों की तो अबतक कुल 456 रोगियों को ठीक किया गया। इसके अलावा झारखण्ड में अब तक 1,04,940 कोरोना केस हो चुके हैंजिसमें से 4,042 सक्रिय हैं और 99,988 ठीक हो गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.