झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Patna Desk

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। वो 63 साल की होगई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवसी महिला राज्यपाल हैं। वो दो बार विधायक भी रह चुकी हैं। उन्हे सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से नवाजा गया है। राजनीति में आने से पहले वो शिक्षक थी। साथ ही अडिशा में वो सिचाई विभाग में भी नौकरी की हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “राज्य की महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे यही कामना करता हूँ।”

Share This Article