सम्राट चौधरी पर जीतन राम मांझी का भरोसा, कहा-शराबबंदी पर समझदारी से फैसला लेंगे,विपक्ष पर साधा निशाना

Balancing prohibition, the buzz of change in Bengal, and the political heat on women's empowerment

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही बिहार की राजनीति में शराबबंदी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक समझदार नेता हैं और वे इस मुद्दे पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय लेंगे। मांझी ने कहा कि संभावित फैसले में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि न तो जनहानि हो, न आर्थिक नुकसान और न ही किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि सम्राट चौधरी सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएंगे।
बंगाल चुनाव पर टिप्पणी
वहीं, पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर भी मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के रवैये से जनता में असंतोष है, खासकर महिलाओं में नाराजगी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। उनके अनुसार, इसका सीधा फायदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिल सकता है और इस बार बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
महिला सशक्तिकरण पर क्या बोले मांझी
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर मांझी ने नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना, पोशाक योजना और महिलाओं को दिए गए आरक्षण जैसे कदमों ने बिहार में महिलाओं की स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article