मोतिहारी में पत्रकार की निर्मम हत्या, बदमाशों ने आंखें निकाली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में अपराधियों ने निर्मम तरीके से एक पत्रकार की हत्या कर दी है। घटना मोतिहारी जिले की है। यहां बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। पत्रकार की आंखें तक निकाल ली है। वारदात हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है। यहां मठलोहियार गद्दी टोला चंवर से पत्रकार मनीष कुमार सिंह का शव बरमाद किया गया। वो एक निजी चैनल में कार्यकर्त थे। उनके पिता भी अरेराज दर्शन नामक एक पेपर के संस्थापक संपादक हैं।

बताया जा रहा है कि मनीष पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि वो अपने दो साथियों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गया था। इसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। गायब होने के बाद उनकी बाइक मठ लोहियार गांव से संदिग्ध स्थिति मिली थी। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन मनीष नहीं मिले। उनके पिता संजय कुमार सिंह ने अनहोनी की आशंका पर हरसिद्धि थाना में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने दो पत्रकारों सहित 12 लोगों को नामजद भी किया था।

उनके पिता ने बताया कि मनीष कई मामलों का उजागर किया था। इसको लेकर उसे लगातार धमकी भी मिल रही थी। साथ ही उनके पटीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले में दो पत्रकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच कर रहे अरेराज के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपने धान के खेत में खाद छिट रहे थे तो धान के खेत में मृतक का जूता मिला था। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाया जाएगा।

पुलिस को सूचना मिली कि मठ लोहियार गांव के सरेह में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस की सूचना पर मृतक के पिता संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त जूते से किया। शव को देखने पर पानी मे फूल जाने से पहचान में परेशानी हो रही थी। उनके चेहरे पर काला धब्बा था और एक आंख निकाल ली गई थी। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने घटना के तुरंत बाद एसआईटी का गठन कर दिया है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा।

 

Share This Article