आजादी को लेकर विवादित बयान पर कांग्रेस एटक द्वारा कंगना का पुतला दहन, देश के स्वतंत्रता सेनानीयों सहित शहीदों से माफी मांगने की कही बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के कचहरी चौक पर कांग्रेस इंटक प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत की तस्वीर को फूंक दिया। बता दें कि आजादी पर दिए गए बयान पर कंगना रनौत की तस्वीर की प्रतियां जलाते हुए बिहार कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता सेनानीयों, महापुरुषों एवं शहीदों से माफी मांगने की उठाई मांग।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि कंगना रनौत के इस बयान से साफ होता है कि उन्हें योग्यता के आधार पर पद्मश्री नहीं मिला है। मोदी सरकार ने मानसिक रूप से बीमार कंगना रनौत को पद्मश्री देकर जनतंत्र, लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता सेनानीयो को ही नहीं, बल्कि देश की आजादी दिलाने वाले विभूतियों का अपमान किया है।

देश में आजादी के बाद ही संविधान लागू हुआ था और उसी के तहत पद्मश्री से दिया जाता है। ऐसे में उन्हें अपना पद्मश्री वापस कर देना चाहिए। कंगना रनौत बीजेपी के प्रवक्ता की तरह बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को बताना चाहिए। 2014 से पहले देश में बीजेपी के भी प्रधानमंत्री रहे हैं तो क्या वह गुलाम देश के प्रधानमंत्री थे?।

कंगना रनौत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कंगना को चाटुकारिता का पाठ पढ़ने के बजाय भारत के वीर जवानों की वीर गाथा का पाठ पढ़नी चाहिए। भाजपा सरकार ऐसे भाजपा के चाटुकार को पद्मश्री देकर आजादी के महानायकों, महापुरुषों एवं शहीदों के त्याग,तपस्या एवं बलिदान के साथ-साथ भारतीय नागरिकों के हृदय को रौंदा है।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article