News PR Live
आवाज जनता की

कार्यपालक सहायक अभ्यर्थियों ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी को घेरा, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में अपने नियोजन की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायकों के पैनल में शामिल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इसके दौरान उन्होंने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का घेराव किया। मंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी बातों का जवाब देते हुए जल्द ही नियुक्ति करवाने का आश्वाशन दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रर्दशन कर रहे युवाओं ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी द्वारा पैनल में शामिल लोगों की नियुक्ति नहीं करवाने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों के हंगामा किए जाने के बाद पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने नियुक्ति की मांग कर रहे युवाओं से मुलाकात भी की है।

उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति करने जा रही है। भाजपा कार्यालय में भाजपा कोटे के मंत्रियों का प्रतिदिन जनता दरबार लगता है और आज पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी लोगों की समस्याओं को सुनने आए हुए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.