सिरफिरे आशिक को कटिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की गोली मार की थी हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार,पुलिस ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की गोली मार कर हत्या कर देने वाले सिरफिरे आशिक आमोद को गिरफ्तार कर लिया ,साथ ही उसके पास से हत्या में उपयोग में लाए गए देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया ,कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में ये घटना बीते 1 अगस्त को घटित हुई थी जब अंजलि घर के बरामदे में मा के साथ सोई हुई थी तभी उसका आशिक आमोद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मार कर हत्या कर दी थी ,इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और पूर्णिया के टीकापट्टी से हत्यारा आमोद को गिरफ्तार कर लिया गया.

एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि मृतिका अंजली का उसके प्रेमी आमोद से चार साल पुराना प्रेम प्रसंग था और इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बना और प्रेमी आमोद ने उसका वीडियो बना लिया था और कुछ दिन बाद आमोद और अंजलि में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी जिसमे आमोद ने वीडियो वायरल कर दिया था ,जिसके बाद अंजली ने कोर्ट में केस कर दिया था जिसमें आमोद जेल भी गया था ,जेल से बाहर आने पर आरोपी आमोद ने अंजली से केस उठाने को कहा लेकिन केस नहीं उठाने पर उसने अंजली की गोली मार कर हत्या कर दी ,फिलहाल इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी आमोद को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है जबकि दो अन्य घटनाएं शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article