22 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सफेद कार में गाँजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई।

और उनके निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर SH-77 नवाबगंज महंत स्थान से मिल्की जाने वाली सड़क से एक उजला रंग के कार BR 11PC 4339 के डिक्की से 22 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

और एक व्यक्ति दिलो मंडल (70 वर्ष) सकिन- नवाबगंज ,थाना कुरसेला जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि गाड़ी के ड्राइवर भागने में सफल रहा।

घटना के बाद डंडा अधिकारी के रूप में मौजूद समेली अंचलाधिकारी प्रिय रंजन के मौजूदगी में जब्ती सूची बना कर अग्रिम करवाई किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article