कटिहार में उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में टेका मत्था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी महाराज का 417वां पहला प्रकाश उत्सव एवं सिखों के नौंवें गुरु श्री गुरुतेगबहादुर का चार सौवां सालाना प्रकाशोत्सव मनाया गया। जहां बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मत्थ टेका और गुरु के प्रसाद को ग्रहण किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने उपमुख्यंत्री का स्वागत बूके देकर किया। वहीं पर्व के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री ने श्री गुरुतेग बहादुर साहिब महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।

तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि गुरुजी ने धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावार कर दिया सही अर्थों में हिंद की चादर कहलायें। बाल्यावस्था से ही संत स्वरुप, गहन विचारवान, उदार चित्त, बहादुर व निर्भीक स्वभाव के थे। वही कार्यक्रम में बरारी विधायक विजय सिंह, निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, गुरुद्वारा के प्रधान प्रदीप सिंह, टनटन ठाकुर, रविन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा नेत्री बबीता कश्यप, डीएसपी रामाकांत झा, लखविंदर सिंह, अभिषेक ठाकुर, अर्चना सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article