नशे की हालत में थाना में ड्यूटी कर रहे थे दरोगा साहब, फरियादी से की बदतमीजी तो कर दी आलाअधिकारी से शिकायत, दरोगा पर कार्रवाई और हुआ बर्खास्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में नशे में पाए जाने पर दरोगा पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा अरुण कुमार नशे की हालत में किसी फरियादी से बदतमीजी कर रहे थे। जिसके बाद उनके द्वारा यह जानकारी आलाअधिकारी को दी गई। गोगरी थाना के दारोगा पर नशे में पाए जाने पर केस दर्ज हुआ और उन्हें बर्खास्त किया गया है। एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दरोगा अरुण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

बता दें कि दारोगा अरूण कुमार झा नशे में धुत्त होकर थाने में ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा कि थाने में आए फरियादियों में से एक ने ही आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। दरोगा अरूण कुमार झा नशे में धुत्त होकर थाने पर आने वाले लोगों से ही बदसलूकी कर रहा था। इसके बाद उनमें से एक ने उपर खबर किया, तब जाकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

दरोगा की मेडिकल जांच करायी गयी तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर शराब पीने के आऱोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। पुलिस ने नियम बना रखा है कि शराब पीने वाले को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है जिसके तहत उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

Share This Article