खगड़िया में किसान की हत्या, अपराधियों ने घेर कर गोलियों से छलनी कर दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मानसी थाना क्षेत्र के मुगेंर सीमावर्ती इलाके की है। अपराधियों ने मानसी मटिहानी घाट के पास बांस के बने चचरी पुल पर घटना को अंजाम दिया। किसान की पहचान मुगेंर टीकाराम वार्ड न०-11 के निवासी महेश्वर यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की राजेश यादव शाम में मानसी मटिहानी घाट पर बांस के बने चचरी पुल को ठीक करवा कर घर जा रहा था, उसी दरम्यान करीब दस की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राजेश यादव को आठ गोली लगी है। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग खड़ा हुआ। वहीं घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिवार सहित आस- पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मानसी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Share This Article