फायरिंग मामले में खान सर करेंगे सरेंडर, पटना सिविल कोर्ट पहुंचे

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 06 जून। कोचिंग संस्थान में फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में नामजद किए गए चर्चित शिक्षक खान सर ने कानूनी राहत के लिए अदालत का रुख किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच शनिवार को वह पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए, जहां वो सरेंडर करेंगे।

जानकारी के अनुसार, खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच खबर सामने आई कि खान सर स्वयं अदालत पहुंचकर सरेंडर करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कानूनी सलाह के बाद खान सर ने सरेंडर का फैसला लिया है। सरेंडर के साथ ही उनके अधिवक्ता जमानत याचिका भी दाखिल कर सकते हैं, ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया था। जांच के दौरान सामने आया कि विवाद दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए तनाव से जुड़ा था। मामले में आरोप लगाया गया कि खान सर के सुरक्षा कर्मियों द्वारा फायरिंग की गई।

पुलिस ने फायरिंग के आरोप में दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दर्ज नई एफआईआर में खान सर का नाम सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी।

शुक्रवार रात पुलिस की एक टीम खान सर के कोचिंग संस्थान भी पहुंची थी, लेकिन वहां वह मौजूद नहीं मिले। इस दौरान कोचिंग परिसर के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए छात्रों को वहां से हटाया और परिसर खाली कराया।

अब सभी की निगाहें अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं। सरेंडर के बाद जमानत याचिका पर सुनवाई और अदालत के फैसले से मामले की आगे की दिशा तय होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article