किसान दिवस आज: जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने देश के सभी अन्नदाताओं को दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज 23 दिसंबर को किसान दिवस यानी देश के अन्नदाताओं का दिन मनाया जाता है। जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने देश के सभी अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि किसान है तो हम हैं। आज के दिन ही साल हमारी थाली में भोजन उपलब्ध कराने वाले कृषकों के प्रति हम कृतज्ञता अर्पित करते हैं।

23 दिसंबर किसान दिवस मनाया जाता है क्योंकि आज देश के पांचवें प्रधानमंत्री और दिग्गज किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती है। उन्होंने अन्नदाताओं के हित में और खेती के लिए कई अहम कार्य किए जिसे आज भी याद किया जाता है। चौधरी चरण सिंह का कहना था कि किसानों की दशा बदलेगी, तभी देश बढ़ेगा और इस दिशा में वे लगातार काम करते रहें।

बता दें कि चौधरी चरण सिंह किसान के और देश के प्रसिद्ध नेताओं में से एक माने जाते है। वह कुछ समय के लिए ही प्रधानमंत्री रहे थे। जिस दौरान 23 दिसंबर को कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में किए गए उनके कार्यों के लिए ही भारत सरकार ने 2001 में 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। आज का दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share This Article