News PR Live
आवाज जनता की

बॉलीवुड सिंगर K.K का निधन, स्टेज शो के दौरान आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाने से पहले ही हो चुकी थी मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कोलकाता में एक स्टेज शो कर रहे थे। जिसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। बता दें कि K.K बॉलीवुड के काफी फेमस सिंगर हैं। उनके जाने से बॉलीवुड और सिंगिंग जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

केके मंगलवार को कथित तौर पर उस होटल में सीढ़ियों से गिर गए। जहां वे कोलकाता के नज़रूल मंच सभागार में संगीत कार्यक्रम के बाद ठहरे थे। सीएमआरआई अस्पताल की मानें तो गायक को मृत लाया गया था। बता दें कि केके को ‘पल’ और ‘यारों’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है, जो 1990 के दशक के अंत में किशोरों के बीच बड़े हिट हो गए थे। उन्हें अक्सर स्कूल और कॉलेज के विदाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुना जाता था।

उनकी 1999 में आए पहले एल्बम ‘पल’ को संगीत समीक्षकों ने काफी सराहा था। 2000 के दशक की शुरुआत से उन्होंने पार्श्व गायन में अपना करियर बनाया और बॉलीवुड फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की एक विस्तृत श्रृंखला रिकॉर्ड की। केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.