जानिए क्यों मनाया जाता है, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK – इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया।विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करते हुए। इस दिन महिलाओ के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दे कि सबसे पहले 1909 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 में मनाना शुरू किया।

कैसे हुई शुरुआत:
1908 में 1500 महिलाओ ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए,काम के घंटे कम करने के लिए और बेहतर वेतन मिलने के लिए मार्च निकाला। एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी की घोषणा के अनुसार महिला दिवस 1909 में मनाया गया 28 फरवरी को।

फिर 1910 में Clara Zetkin नमक की महिला जो जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला ऑफिस की लीडर थी, और इन्होनें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बनाने का विचार रखा और उन्होंने सुझाव दिया की महिलाओ को अपने मांगों को आगें बढ़ाने के लिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहिए।

पटना से निहारिका की रिपोर्ट

Share This Article