अररिया में महा अष्टमी पर देवी स्वरूप कुमारी कन्या का पूजन, बांग्ला संस्कृति के अनुसार कमारी पूजन, भक्तों में गजब उत्साह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूरे देश और प्रदेश में नवरात्रि की धूम है। आज महाअष्टमी हर जगह धूम धाम से मनाई जा रही। आज के दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जा रही। बता दें कि आज के दिन कुमारी कन्या को आज के दिन माँ भगवती के रूप में पूजा जाता है। वहीं अररिया के आश्रम मुहल्ले में देवी स्वरूप कुमारी कन्या की पूजा बांग्ला संस्कृति के अनुसार विधि विधान से की जा रही है।

आश्रम दुर्गा मंदिर में आई महिला भक्तों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से है। जिसे पीढ़ी-दर पीढ़ी संजो कर रखा गया है। इस मौके पर अररिया के आश्रम दुर्गा मंदिर में बंगला संस्कृतिमयी माहौल देखते बन रहा है। पंडाल में लजी मां दुर्गा की प्रतिमा भी बेहद खूबसूरत लग रही। भक्तों के बीच महाअष्टमी को लेकर जमकर उत्साह है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article