लैब संचालक की हत्या, दो डॉक्टरों समेत 4 पर हत्या का केस, डॉक्टर गिरफ्तार

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। राजा बाजार में लैब संचालक की हत्या हो गई। मामला एयरपोर्ट थाना इलाके का है। लैब संचालक राकेश मूल रूप से फतुहा का रहने वाला था। पत्नी और बच्चे के साथ मछली गली में रहता था। गेटवेल अस्पताल से रविवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने उसका शव बरामद किया।

राकेश की पत्नी ईशा ने दो डॉक्टरों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। एयरपोर्ट थाने में डॉ. मनोज, आईसीयू के डॉ. विकास पाठक और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। डॉ. मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डॉ. विकास की तलाश में छापेमारी चल रही है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। फुटेज में डॉ. विकास अन्य कर्मियों की मदद से कार से शव को उतारता दिख रहा है।

राकेश 9 से ही लापता था। उसकी बाइक अस्पताल के कैंपस में ही लगी थी। पत्नी ने बताया कि उनके पति का उठना-बैठना दोनों आरोपी डॉक्टरों के साथ था। पत्नी ने कहा कि राकेश ने फोन पर बताया कि वे डॉक्टर मनोज के साथ हैं। एक-दो दिनों में घर आ जाएंगे। रात करीब 11:45 बजे डॉ. मनोज और विकास कार से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर भर्ती नहीं किया।

जिस वक्त राकेश को अस्पताल लाया गया, उस वक्त उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं राकेश को जहर ताे नहीं दिया गया? अस्पताल के अन्य लोगों की मानें तो राजेश गेटवेल अस्पताल के पास ही लैब चलाता था। कुछ डॉक्टरों के साथ वह अक्सर नशे का सेवन करता था। ज्यादा नशे से मौत हो गई।

Share This Article