News PR Live
आवाज जनता की

लालू यादव हुए गरम, तीन विधायकों को पार्टी से भगाया, जाने कौन है ये तीन विधायक

- Sponsored -

- Sponsored -

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन विधायकों को 6 साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया है। इन विधायकों में प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी शामिल है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये तीनों विधायक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू में जाने की तैयारी में थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव आलोक मेहता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया। बता दें कि ये तीनों विधायक लगातार आरजेडी के खिलाफ जाकर काम कर रहे थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.