बेतिया में जमीन विवाद बना खूनी, युवक की हत्या के बाद शव जलाने का आरोप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां गांव स्थित बैजु भगत टोला (वार्ड-08) में जमीन विवाद को लेकर 38 वर्षीय विजय भगत की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतक की पत्नी नीतू देवी के अनुसार, गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विजय भगत का बड़े भाई परशुराम भगत, पिता मैनेजर भगत, मां, भाभी और देयादिन मरछिया देवी से विवाद हुआ था।

नीतू देवी ने बताया कि वह दोपहर के समय बकरी चराने सरेह गई थीं। इसी दौरान आरोप है कि विवाद के बाद नामजद लोगों ने मिलकर विजय भगत की पिटाई कर हत्या कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में चचेरे ससुर रामजी भगत और चचेरे देवर राजेश्वर भगत शव को ले जाकर जला दिए।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल ..
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। मृतक विजय भगत अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article