गया में देर रात हंगामा: वार्ड पार्षद और दरोगा के बीच हाथापाई, दरोगा घायल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गयाजी, 08 अप्रैल। शहर में देर रात उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब दुकान बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी और स्थानीय वार्ड पार्षद के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बीघा मोड़ के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद पुलिस टीम इलाके में गश्त के दौरान पहुंची थी। वहां देर रात तक खुली चाय-सिगरेट की दुकान को बंद कराने के दौरान रामपुर थाना के दरोगा विक्रम पासवान और वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के साथ हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी दरोगा को समझाते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान दरोगा विक्रम पासवान को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर, वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी वर्दी का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल, पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article