मरणोपरांत लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति के हाथों बेटे चिराग पासवान ने किया आवार्ड ग्रहण, बिहार के अन्य 4 और लोगों को सम्मान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को साल 2021 के लिए नामित हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा। समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। बता दें कि रामविलास पासवान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उनके बेटे चिराग पासवान ने ग्रहण किया।

आज 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड ने 2021 के लिए नामित कई हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित कर रहे। क्योंकि पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। जिसके चलते साल 2020 और 2021 के लिए समारोह का आयोजन कल और आज किया गया।

इस बार बिहार के पांच लोगों को केंद्र सरकार ने अवार्ड की सूची में शामिल किया। पद्मश्री सम्मान पाने वाले बिहार में मधुबनी की कला और पेंटिंग कलाकार दुलारी देवी हैं। इसके अलावा चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार सिंह, और कलाकार रामचंद्र मांझी शामिल हैं। वहीं दिवंगत मृदुला सिन्हा समेत चार लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Share This Article