News PR Live
आवाज जनता की

आठ अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कैमूर जिले में आठ अक्तूबर से 17 अक्टूबर तक 10 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलेगा। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले स्वास्थ्य कर्मी अभियान में शामिल होंगे। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों अंतर्गत सभी गांवों के घरों तक पहुंचकर महिला व पुरूषों का स्वास्थ्य जांच करते हुए उपचार की दिशा में पहल किया जायेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मुख्य रूप से आशा कर्मी अपने -अपने पोषक क्षेत्रों में सर्वे करेंगी। ताकि क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति जांच से वंचित नहीं रहे। इस सर्वे अभियान के दौरान किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोगी से संबंधित लक्षण पाये जाने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजना सुनिश्चित किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.