पटना में दिल्ली के CM केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के सिविल कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने सिविल कोर्ट में दायर की है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बयान दिया था कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ साथ इसे यू ट्यूब पर भी डाल दें। जिसे लेकर सियासत गरमा गई है और भाजपा खास कर इसका विरोध कर रही है।

इस फ़िल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर पटना के सिविल कोर्ट के अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने पटना सिविल कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कश्मीर के ब्राह्मणों के साथ साथ पूरे देश के ब्राह्मण समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। इसलिए आज हम लोगों ने पटना सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ धारा 500 एंव 501 के तहत परिवाद दायर किया है।

Share This Article