रिहायशी इलाके में कचड़े का लगा अंबार, जनता परेशान, क्या बीमारी फैलाने की है तैयारी!

Sanjeev Shrivastava

बाढ़ः देश और दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ते जा रहा है। इस बीच सरकार साफ सफाई रखने की बात कह रही है, लेकिन बात बिहार के बाढ़ कि करें तो बाढ़ में कचड़े का अंबार लगा हुआ है। खासकर के रिहायशी इलाकों में जहां ज्यादा आबादी रहती है।

बता दें आपको कि बाढ़ नगर निगम और प्रशासन इस बात की कोई सुध नहीं ले रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश भी दिख रहा है। लोगों का कहना है कि जिन इलाकों में ज्यादा लोग रह रहे हैं। जहां आबादी ज्यादा है, वहां कचरे का अंबार लगाया जा रहा है।

जिससे लगातार दुर्गंध आ रही है और इससे कई बीमारियां फैलने का डर भी लोगों को अब सताने लगा है। लोगों का कहना है एक तो कोरोनावायरस से लोग डरे सहमे से हैं, वहीं दूसरी तरफ बाढ़ में कचड़ों का अंबार लगते जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को दूसरी बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है।

बाढ़ से अजय की रिपोर्ट

Share This Article