News PR Live
आवाज जनता की

LJP प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने CM नीतीश द्वारा चलाये जा रहे समाधान यात्रा पर उठाए सवाल।

- Sponsored -

- Sponsored -

LJP प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने CM नीतीश द्वारा चलाये जा रहे समाधान यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने कहा समाधान यात्रा से जरूरी एंबुलेंस को रास्ता दिखाना था, पर इनके अधिकारी ने ऐसा नहीं किया।

दरअसल बिहार के रोहतास में सीएम नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के लिए काफिले के साथ पहुंचे हुए थे। लेकिन उनके काफिले को लेकर सासाराम-आरा पथ को लगभग एक घंटे से अधिक समय तक के लिए सासाराम के मोकर के पास बंद करके रखा गया। जिस कारण घंटों सैकड़ों गाड़ियां फंसी रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

बड़ी बात है कि इस दौरान एक एंबुलेंस भी ब्रेन हेमरेज के एक महिला मरीज को लेकर फसी रही। लेकिन किसी ने उसे निकालने की जहमत नहीं उठाई। बता दें कि नोखा से सासाराम की ओर एक मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही थी। जिसे मोकर गांव के पास रोक दिया गया। जिस कारण घंटों मरीज परेशान रहा। वहीं मरीज के परिजन भी परेशान दिखे। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की।

विडियो में देखा जा सकता है कि लगातार एंबुलेंस का सायरन लगातार बज रहा फिर बाद में स्थानीय लोगों ने जब विरोध करना शुरू किया; तब भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया। बाद में जब सीएम का काफिला गुजर गया, उसके बाद एंबुलेंस को जाने दिया गया। जिस कारण मरीज की जान खतरे में पड़ी रही।

बता दें कि प्रधानमंत्री के काफिला को रोक कर भी एंबुलेंस को पार कराया जाता है। लेकिन यहाँ मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने अपने मनमानी पूर्ण रवैया के कारण एक मरीज की जान खतरे में डाल दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.