NEWSPR डेस्क। लोजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन कर लिया है। जिसमें हुलास पांडेय को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 11 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है। वहीं रेणु कुशवाहा और शंकर झा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
इसके अलावा संजय पासवान, राजू तिवारी, संजय सिंह राज कुमार साह, मनोज सिंह, संजय रविदास रंजीत कुमार सुमन, अशरफ अंसारी सदस्य बने हैं।