लॉकडाउन खोलने को लेकर की गई बैठक, पढ़िये अनलॉक 2.0 में क्या क्या मिली छूट

Patna Desk

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब लगातार कमजोर पड़ती जा रही है और राज्य में लॉकडाउन में छूट देते हुए चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया चल रहा है। आज सीएम नीतीश कुमार बिहार वासियों को अनलॉक-2.0 के तहत लॉकडाउन से थोड़ी और राहत का ऐलान किया है। हालांकि लॉकडाउन में बड़ी छूट तो नहीं मिली लेकिन लॉकडाउन में राहत की घोषणा हुई है।

लॉकडाउन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें कई फैसले लिये गये। सभी सरकारी गैर-सरकारी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ शाम 5 बजे तक खुलेंगे। आपको बता दे पहले यह सीमा 4 बजे तक ही थी। सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों एक दिन बीच कर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। खाद बीज, कृषि यंत्रों, आवश्यक सामाग्रियों, फल सब्जी आदी की दुकाने हर रोह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। संध्या 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

आपको बता दे लॉकडाउन 1.0 आज समाप्त हो रहा है। अनलॉक 2.0 की शुरूआत कल से हो रही है। 2.0 में लॉकडाउन को खोलने को लेकर बैठक भी की गई। हालाकि लोगों को बड़ी राहत नहीं मिली। लोगों को बड़ी छूट के लिये अनलॉक 3.0 का इंतजार करना होगा। सुबह 11 बजे आपदा समुह की बैठक की गई। जिसमें कई निर्णय लिये गये।

Share This Article