लोहरदगा में सड़क किनारे खड़ी कार में अपराधियों ने लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोहरदगा में अपराधियों ने 4 चक्का वाहन में आग लगा दी है। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट चौक की है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि 4 चक्का वाहन सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें आग लगा दी गई। ये घटना ऐसे वक्त घटी है जब कल माओवादी बंदी को लेकर पुलिस मुस्तैद थी। ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे हैं। वाहन मालिक अजय साहू ने बताया की रात करीब 12 बजे के बाद कुछ आवाज आई। जब वे घर से बाहर निकले तो गाड़ी में आग लगी हुई थीं पड़ोसियों के मदद से घंटों बाद आग बुझाई गई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस सुबह 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर पुलिस चली गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये जानकारी मिली है कि वाहन मालिक अजय साहू का पूर्व से ही जमीन विवाद भी चलते आ रहे हैं। वैसे घटनास्थल पर से कोई भी पर्ची या लेटर नहीं मिला। पुलिस कह रही है कि यह बदमाशों का काम है।

Share This Article