बिहार की लुटेरी दुल्हनिया, शादी के सात दिन बाद ससुराल से बहूरानी गहने-पैसे लेकर हो गई फुर्र, सदमे में दूल्हा और परिवार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर गया के बेलागंज से है। जहां एक दूल्हे के साथ दुल्हन ने फ्रॉड कर दिया। जिस लड़के के साथ लड़की ने  एक सप्ताह पहले जन्म जन्मांतर तक साथ निभाने की कसमें खाकर शादी के लिए सात फेरे लिये। वहीं दुल्हन बनी लड़की ससुराल से महज सात दिन बाद सोमवार की रात लाखों रूपये के गहने जेवर और नगदी के साथ फरार हो गईं।

मामला चाकन्द स्टेशन बाजार के विजय प्रसाद के घर का है। जानकारी के अनुसार,विजय प्रसाद के बेटे उदय कुमार की शादी गया कटारी हिल रोड के धर्मवीर कुमार की बेटी प्रिया कुमारी के साथ पिछले 9मई को बड़े धूमधाम से हुईं। वर-वधू स्वागत समारोह 11 मई को संपन्न हुआ। दुल्हन अपने ससुराल में मात्र छह दिन रही और सातवें दिन सोमवार की रात दुल्हन प्रिया ससुराल वालों के खाने में नशीली दवा मिलाकर खिला दिया। जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोये हुए थें।

दुल्हन बनी प्रिया अपने साथ हीं ननद के गहने जेवर और सास के पास रहे पचास हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गईं।सुबह ससुराल से दुल्हन के गायब होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।मामले को लेकर दुल्हन के पीड़ित ससुराल पक्ष के लोग चाकन्द थाने में शिकायत की है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दुल्हन के माता-पिता को यहां बुलाकर प्रिया कुमारी को सामने लाने की हिदायत दी गई है। फिलहाल दुल्हन के ससुराल से फरार होने की चर्चा क्षेत्र में लोगों की जुबान पर है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Share This Article