मधुबनी : बिस्फी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ दिपावली और छठ मनाने की अपील

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मधुबनी: बिस्फी थाना परिसर में छठ एवं दीपावली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजिय की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने किया। बैठक में कालीपूजा,दीपावली और छठ के पर्व के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र छठ और दीपावली के मौके पर हमेशा से सामाजिक सद्भाव बना रहा है।लोग मिलजुल कर दोनों त्योहार मनाते रहे हैं। बीडीओ ने छठ पूजा कमेटी के लोगों से नदी और तालाबों पर बने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।उन्होंने छठ पूजा के समय नदी,तालाब घाटों की बैरीकेडिंग करने को कहा ताकि पूजा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। बीडीओ ने लोगों से कालीपूजा, दीपावली और छठ का त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की। बैठक में बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई सुरेश चौधरी, मायाशंकर सिंह, मुखिया कफिल अहमद, विष्णुदेव सिंह यादव, विमल यादव, मो अकरम, महेन्द्र यादव, श्याम लाल यादव, मो शहाबुद्दीन सहित अन्य लोग भाग लिये।

मधुबनी से हरि शम्भु की रिपोर्ट…

Share This Article