प्रमुख संघ की हुई बैठक, अध्यक्ष धनंजय कुमार को पद हटाया, ये बने नए अध्यक्ष

PR Desk
By PR Desk

नालंदा जिले में पिछले कई महीनों से लगातार प्रखंड प्रमुख संघ के अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान चल रही थी। वहीं गुरुवार इसी खींचतान के बीच नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मेहरपर इलाके में प्रमुख संघ का बैठक हुई।  जिसमें नालंदा जिला के 11 प्रखंडों के प्रमुख ने शिरकत की। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रमुख संघ के अध्यक्ष वेन प्रमुख धनंजय कुमार को अध्यक्ष पद हटाया गया और इनके जगह पर स्थान पर कतरीसराय प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है।

इस संबंध में नवनिर्वाचित प्रमुख संघ के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद ने बताया कि पूर्व में गलत तरीके से प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराकर खुद को प्रमुख संघ का अध्यक्ष घोषित किया था, जबकि 2016 में जब प्रमुख संघ का चुनाव हुए था। उस वक़्त कतरीसराय प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद को सर्वसम्मति से प्रमुख संघ का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन कुछ दिन के बाद वेन प्रखंड के प्रमुख धनंजय प्रसाद किसी कारण बाद वह जेल चले गए थे। जेल से छूटने के बाद अपने मनमानी तरीके से किन किन प्रमुखों की मदद से अपने आप को नालंदा जिला का प्रखंड प्रमुख संघ का अध्यक्ष घोषित करवा दिया।

गुरूवार को इसी को लेकर बिहार शरीफ के मेहरपर इलाके में नालंदा जिला प्रमुख संघ का बैठक आहूत की गई। जिसमे नालंदा जिले 11 प्रखंड के प्रमुख ने वर्तमान प्रमुख संघ के अध्यक्ष व वेन प्रखंड परमुख धनंजय प्रसाद की अध्यक्षता को निरस्त करते हुए नए अध्यक्ष के रूप में कतरीसराय प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद को नया संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में थरथरी प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को चुना गया। वर्तमान नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने बताया कि उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी ने बताया कि पिछले प्रमुख संघ के अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निर्वहन कर रहे थे और पिछले कुछ महीनों से कई प्रखंड प्रमुख उनके इस कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। इसीलिए ये अहम निर्णय लिया गया।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article