पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और दलाल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

निगरानी के जाल में फंसे रिश्वतखोर।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को फुलवारी शरीफ स्थित मैनपुरन्दा पंचायत भवन से पकड़ा गया।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने बताया कि निगरानी थाना कांड संख्या 069/26, दिनांक 03 जून 2026 के तहत दर्ज मामले में मैनपुरन्दा पंचायत, प्रखंड फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी राणा रणविजय गोपाल को 35 हजार रुपये तथा कथित दलाल गुड्डू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, विक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी निवासी प्रवीण कुमार सुमन ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके प्लॉट से करीब 100 मीटर दूर मुख्य सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने संबंधी रिपोर्ट देने के बदले राजस्व कर्मचारी और दलाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रिशिता स्नेह के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।गुरुवार को टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए मैनपुरन्दा पंचायत भवन में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को कुल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।निगरानी ब्यूरो के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article