धूम-धाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति और पोंगल, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देशभर में आज मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही कोरोना से बचने की सलाह दी।

आपको बता दें देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति का त्योहार देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसी त्योहार को पोंगल के नाम से नाम से जाना जाता है। वहीं यूपी में इसको खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। लोग इस दिन सुबह-सुबह में नदी का स्नान करके सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर खिचड़ी का प्रसाद खाते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार उत्‍तरायण और पौष संक्रांत‍ि के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान करने की परंपरा भी है। इस दिन घर में नहाने के पानी में गंगा जल और काले तिल मिलाकर भी स्नान करने की भी परंपरा है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे, इस दिन पुण्यकाल रहेगा। बिहार में इस दिन लोग भोजन में दही-चूड़ा और तिलकुट खाते हैं।

 

Share This Article