सदन में विधायक की बिगड़ी तबियत, मार्शल आउट होने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ा, अस्पताल गए माले विधायक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज सदन में प्रदर्शन के बाद माले विधायकों को मार्शल ऑउट कर दिया। जिसके बाद तमाम माले के विधायक ने बाहर आकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद माले के विधयाक सुदामा प्रसाद की तबियत बिगड़ गई फिर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। माले विधायक वहीं पर बेहोश होने लगे। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया। उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी, उनको स्ट्रेचर पर सुला कर एंबुलेंस में रखा गया और फिर अस्पताल के लिए लेकर डॉक्टर निकल गए। बता दें कि आज बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भाकपा माले के विधायकों ने प्रदर्शन किया था। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर विधायक जब सदन में हंगामा कर रहे थे, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें मार्शल आउट करा दिया। जिसके बाद ये सब हंगामा हुआ है। स्पीकर के निर्देश पर उनको दोनों कंधे पर पकड़कर बाहर लाया गया। जिसके बाद वह धरने पर बैठे और उनकी तबियत बिगड़ गई।

Share This Article