बिहार: आम के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, शरीर पर मारपीट के निशान, आंखें भी फोड़ी गई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर जमुई से है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटकते मिला। लोगों ने जैसे ही शव को देखा वह दहशत में आ गए। आम के पेड़ से एक लड़के की डेड बॉडी झूल रही थी। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

घटना सिमुलतला थानाक्षेत्र के चौधरिया गांव के नथनी साव के आम बागान की है। शव को देखने से मालूम पड़ता है कि मृतक के साथ एक दो दिन पहले बुरी तरह मारपीट की गई है। शरीर लहूलुहान है। मृतक की आंख को भी फोड़ा गया है। मामले की पड़ताल के लिए सिमुलतला पुलिस थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article