NEWSPER डेस्क। बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर गोली चली जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के पास का है जहां जमीन नापी करवाने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी। जिसमें 30 साल का युवक बुरी तरह से घायल हो गया। गोली सीधा युवक के पेट पर जाकर लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
गोली चलाने वाले का नाम रामु यादव बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की वीडियो भी वायरल हो गई है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा कि एक युवक अपने कई साथियों के साथ हाथ में हथियार लहराते हुए अचानक घटनास्थल पर पहुंचा और गोली चला रहा। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगों ने घायल अवस्था में जख्मी युवक को सोनबरसा पीएचसी में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के सुगमा चौक के सामने तीन कठ्ठा जमीन को लेकर रामु यादव और मो० बोधु मुख्तार के बीच काफी वक्त पहले से विवाद चल रहा था। वहीं आज बोधु मुख्तार जमीम का नापी करवा रहा था जिस दौरान रामु यादव हथियार से लैश होकर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और जमीन की नापी कराने से मना करने लगा एवं हथियार का भय दिखाकर धमकाने लगा। मौजूद लोगों द्वारा विरोध करने पर रामु यादव ने गोली चला दी जो मो० नसीम नामक व्यक्ति को जा लगी।