दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी घायल, सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर छठ पूजा पर प्रतिबंध के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सासंद मनोज तिवारी घायल हो गये। उनहे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्हे रोकने के लिये पुलिस ने पानी की बौछारें की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई। मनोज तिवारी धक्का मुक्की के चलते बैरीकेडिंग से गिर पड़े। उनके कान और पैर में चोटे आई हैं।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ त्योहार पर प्रतिबंध के लिये केजरीवाल सरकार की निंदा की है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के चलते 30 दिसंबर को अपने आदेश में नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी। इससे पहले सीएम केजरवीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

 

 

 

 

 

Share This Article