News PR Live
आवाज जनता की

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई शादीशुदा महिला, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, फिर करा दी शादी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के छपरा में शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी गई। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था जिसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। बाद में दोनों को जन्मों-जन्मों के लिए एक कर दिया गया। ये शादी राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि मामला परसा के मारर टोले के चकसहबाज का है। महिला पहले से ही शादीशुदा थी। लेकिन वह किसी और से प्यार करती थी। प्रेमी भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना के रहने वाले कृष्णा राम के बेटे धर्मेंद्र कुमार राम है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले भी लड़की भाग गई थी लेकिन उस वक्त उसे पकड़कर जबरदस्ती ससुराल पहुंचा दिया गया था।

इसके बाद से ही वह अपने प्रेमी से छिप-छिपकर मिलती थी। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद मुखिया पति राजेश राय व दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। इस तरह की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। साथ ही खरमास में हुई इस शादी ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.