अररिया में मास्क चेकिंग अभियान, बिना मास्क के लोगों से वसूला गया जुर्माना, लोगों से मास्क पहनने की अपील

Patna Desk

NEWSPRडेस्क। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अररिया नगर परिषद के निर्देश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के चांदनी चौक पर नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के लोगों से जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि यह मास्क चेकिंग नगर परिषद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। कोराना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरत रहे है। जिसको लेकर ये अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ-साथ लोगों से माल्क लगाने की अपील भी की गई।

रिपोर्ट- रविराज, अररिया

Share This Article